"वॉशरूम जाने में आती थी शर्म" करिश्मा कपूर ने सुनाया किस्सा, घरों में जाकर बदलते थे कपड़े

Karisma Kapoor talk about Bollywood Early Days: अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने उस समय का जिक्र किया जब इंडस्ट्री में ज्यादा सुख सुविधाएं नहीं थी। राज कपूर की पोती ने बताया कैसे सेट पर वॉशरूम जाने के लिए भी बहुत सोचना पड़ता था। इन सभी के बारे में करिश्मा कपूर ने चौकाने वाली बात बताई है।

Karisma Kapoor talk about Bollywood Early Days: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ( Karisma Kapoor ) लाखों दिलों की जान है। 90s और 20s के दौर में करिश्मा कपूर की फिल्मों का सिक्का चलता था। उनकी खूबसूरती से लेकर उनकी एक्टिंग तक हर चीज के लोग दीवाने थे। हालांकि अपने करियर की शुरुआत में अभिनेत्री को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हाल ही में करिश्मा कपूर ने खुलासा किया है कैसे फिल्मों के सेट पर वाशरूम नहीं होते थे। एक्ट्रेस को कपड़े बदलने के लिए कितनी परेशानी झेलनी पड़ती थी। इन सभी के बारे में करिश्मा कपूर ने चौकाने वाली बात बताई है।

Karisma Kapoor talk about Bollywood  Early Days:

हाल ही में लेडीज स्टडी ग्रुप इवेंट के दौरान करिश्मा कपूर( Karisma Kapoor ) ने उस समय का किस्सा सुनाया जब बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक्ट्रेस के लिए वैनिटी वैन जैसी कोई सुविधा नहीं होती थी। उन्होंने बताया कि शूट के दौरान सेट पर कोई वॉशरूम भी नहीं था, जब मैं वॉशरूम के लिए जाती तो लोग फुसफुसाते थे कि मैडम लू जा रही है। करिश्मा ने जिक्र किया कि हमें लोगों के घरों में जाकर कपड़े बदलने पड़ते थे। लोगों से परमिशन लेते थे कि आपके यहाँ कपड़े बदल सकते हैं। दूसरी तरफ एक्ट्रेस ने आज मिल रही सुविधाओं की तारीफ की, उन्होंने कहा कि आज सेट पर 50 तरह कि वैनिटी वैन होती है। स्टार्स अपने साथ शेफ तक लेकर चलते हैं, अब दौर बिल्कुल बदल गया है।

End of Feed