Karisma Kapoor Not Involves in Sunjay Kapur’s Estate: 90 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हस्बैंड और जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर की 12 जून को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो संजय कपूर की मौत पोलो खेलते हुए मुंह में मधुमक्खी चली जाने के बाद हार्ट अटैक आने से हुई थी। बताया जाता है कि मधुमक्खी ने संजय कपूर के गले में डंक मार दिया था, जिससे वो सांस नहीं ले पाए थे। संजय कपूर के निधन के बाद उनकी 30 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स बताती हैं कि संजय की एक्स वाइफ करिश्मा कपूर को संजय कपूर की प्रॉपर्टी में से कुछ नहीं मिलेगा लेकिन उनके बच्चे समायरा और कियान इस प्रॉपर्टी के कानूनी उत्तराधिकारी हैं।
संजय कपूर सोना कॉमस्टार ग्रुप के चेयरमैन थे, जिसकी नेट वर्थ 3.6 अरब डॉलर है। फैमिली के कई मेंबर्स संजय कपूर की इस संपत्ति के उत्तराधिकारी हैं। इस संपत्ति को लेकर अभी जांच चल रही है। एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि संजय कपूर की वसीयत करिश्मा कपूर का जिक्र नहीं है।
फैमिली से जुड़े करीबी सूत्र ने बताया कि करिश्मा कपूर किसी भी विरासत या संपत्ति से जुड़े मामलों में शामिल नहीं हैं। करिश्मा कपूर ने कोई दावा नहीं किया है और ना ही वो संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सा चाहती हैं। करिश्मा कपूर की चिंता इस समय उनके बच्चों की भलाई और भविष्य है।
बताया जा रहा है कि संजय और करिश्मा के बच्चे समायरा और कियान इस प्रॉपर्टी के असली हकदार हैं। पोर्टल से जुड़े सूत्र ने कहा कि करिश्मा के बच्चों को उनका हक मिलेगा। बता दें संजय कपूर और करिश्मा कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी और 2016 में उनका तलाक हो गया था।
