बॉलीवुड

Karisma Kapoor B'day: अक्षय खन्ना भरने वाले थे करिश्मा कपूर की मांग में सिंदूर, इस औरत के कहने पर नहीं हो पाए 7 फेरे

Akshaye Khanna About To Marry With Karisma Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर का आज 50वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन के इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। करिश्मा कपूर को लेकर शायद ही किसी को पता होगा कि उनकी शादी अक्षय खन्ना से भी होने वाली थी।

Image

करिश्मा संग फेरे लेने वाले थे अक्षय खन्ना

Akshaye Khanna About To Marry With Karisma Kapoor: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। एक्ट्रेस का आज 50वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। करिश्मा कपूर ने अपनी जिंदगी में कई ऐसी फिल्में की हैं, जिसके लिए उन्हें आज भी सराहना मिलती है। लेकिन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की असल जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी थी। उनकी और अभिषेक बच्चन की प्रेम कहानी से तो हर कोई वाकिफ है, जो कि अधूरी रह गई। लेकिन करिश्मा कपूर और अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के बारे में शायद ही किसी को पता होगा। दरअसल, अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की भी शादी होने वाली थी, लेकिन ये कहानी भी अधूरी ही रह गई।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) की नजदीकियां एक फोटोशूट के बाद बढ़ने लगी थीं। इस फोटोशूट में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी। बताया जाता है कि उस दौरान करिश्मा कपूर का अजय देवगन से ब्रेकअप हुआ था और उस वक्त अक्षय खन्ना उनका सहारा बने थे। खास बात तो यह है कि करिश्मा कपूर के पापा रणधीर कपूर को भी अक्षय खन्ना बहुत पसंद थे और वह दोनों को एक साथ शादी के बंधन में बंधता हुआ देखना भी चाहते थे।

अक्षय खन्ना के घर करिश्मा कपूर का रिश्ता लेकर गए थे रणधीर कपूर!

खबरों की मानें तो रणधीर कपूर अपनी बेटी करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) का रिश्ता लेकर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) के घर भी गए थे। लेकिन एक्ट्रेस की मम्मी बबीता कपूर को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। बबीता कपूर का मानना था कि करिश्मा अपने करियर की पीक पर हैं और उन्हें केवल काम पर ही ध्यान देना चाहिए। उनकी दखलअंदाजी के कारण अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर की शादी होते-होते रह गई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article