पापा संजय कपूर की संपत्ति में हिस्सेदारी चाहते हैं करिश्मा कपूर के बच्चे, दिल्ली हाई कोर्ट के सामने रखी ये डिमांड

Karishma Kapoor's Children Demand Share in Sunjay Kapur Will : संजय कपूर की मौत के बाद करिश्मा कपूर के बच्चे अपने पिता की संपत्ति में अपना हक माँग रहे हैं। यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब दोनों बच्चे दिल्ली हाई कोर्ट पहुँच गए हैं, जहां पर उन्होंने अपनी कुछ डिमांड भी रखी।

Karishma Kapoor's Children Demand Share in Sunjay Kapur Will: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor) के एक्स हसबैंड संजय कपूर( Sunjay Kapur) का हाल ही में निधन हो गया। निधन के बाद जो बात सबसे ज्यादा चर्चा में आई, वो थी उनकी 30 हजार करोड़ की संपत्ति। जिसके बटवारे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। संजय कपूर( Sunjay Kapur) की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर( Priya Kapur) ने जो वसीयत सबके सामने रखी, उसपर अब ऐतराज हो रहा है। अब खबर सामने आई है कि करिश्मा कपूर और संजय कपूर के दोनों बच्चों ने इस संपत्ति में अपनी हिस्सेदारी की मांग की है। करिश्मा कपूर के बच्चों ने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला

Karishma Kapoor's Children Demand Share in Sunjay Kapur Will

Image Source: Instagram

करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) के दोनों बच्चों समायरा ( Samaira Kapoor ) और किआन कपूर( Kian Kapoor) ने हाईकोर्ट में दावा किया है कि संजय कपूर की तीसरी पत्नी प्रिया कपूर( Priya Kapur) ने उनकी वसीयत में जालसाजी की है। दोनों बच्चों ने कोर्ट में इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि प्रिया कपूर ने उनके पिता की संपत्ति के साथ छेड़छाड़ की है। साथ ही यह भी दावा किया है कि प्रिया कपूर ने संजय कपूर की वसीयत को 7 दिन तक छिपाकर रखा। यही नहीं उन्होंने कोर्ट से यह भी कहा है कि असली वसीयत की एक कॉपी हमें दी जाए। समायारा और किआन ने कोर्ट में अपने संपत्ति में से 20-20 प्रतिशत की माँग करते हुए मामला दायर किया है।दिल्ली हाई कोर्ट में दोनों बच्चों ने मामला ने सुलझने तक सारी प्रॉपर्टी सीज करने की भी माँग की है।

End of Feed