वेडिंग एनिवर्सरी पर Kareena Kapoor ने लुटाया Saif Ali Khan पर प्यार, शेयर कीं खास मोमेंट्स की तस्वीरें

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 16, 2026, 12:57 PM IST

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan Marriage Anniversary: करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं। अब उनकी शादी के 14 साल पूरे हो गए हैं।

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan Marriage Anniversary: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी की और तब से अपनी जिंदगी के खूबसूरत पल फैंस के साथ शेयर करते रहे हैं। अब इस कपल की जिंदगी में एक और खास मौका आया है, जिसे करीना ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरों के साथ सेलिब्रेट किया। इन तस्वीरों में उनके रिश्ते के अलग-अलग दौर की झलक देखने को मिल रही है। मैरिज एनिवर्सरी पर करीना कपूर और सैफ अली खान की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

Kareena Kapoor-Saif Ali Khan Marriage Anniversary

करीना कपूर ने अभी हाल ही में सैफ अली खान संग अपनी कुछ अनसीन फोटोज शेयर की हैं। (Image Source: Kareena Kapoor Instagram)

शेयर की अनसीन फोटोज

करीना कपूर और सैफ अली खान ने 16 अक्टूबर 2012 को शादी की थी। इस तरह दोनों की शादी को 14 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर करीना ने इंस्टाग्राम पर सैफ के साथ कई तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में दोनों के डेटिंग के दिनों की झलक से लेकर परिवार के साथ बिताए गए खास पल शामिल हैं। करीना कपूर और सैफ अली खान की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों पर फैंस के साथ-साथ स्टार्स भी कपल को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

End of Feed