करीना कपूर को शूटिंग नहीं करने देते थे जेह, ये फोटो कह रही हर Working Mother की कहानी

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Feb 21, 2023, 01:13 PM IST

Kareena Kapoor son Jehangir Ali Khan birthday. करीना कपूर कुछ महीने पहले लंदन में थीं क्योंकि वह अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। यहां उनके साथ जेह भी थे। अब करीना ने जेह के पहले बर्थडे (21 फरवरी) पर फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं

Kareena Kapoor son Jeh birthday: करीना कपूर खान, बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में से एक हैं। भले ही वो 2 बच्चों की मां बन चुकी हैं लेकिन इस बात में कोई शक नहीं है कि डीवा के प्रशंसक उन्हें आज भी सिल्वर स्क्रीन पर देखना बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि कोई ऐसा है जो करीना को शूटिंग नहीं करने देता है, ये कोई और नहीं उनके छोटे बेटे जहांगीर अली खान हैं। करीना ने जेह अली खान की कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो उनको शूटिंग नहीं करने दे रहे हैं। जेह, करीना की गोद में बैठे हुए हैं और शॉट रेडी है। जैसे ही करीना उनको नैनी को देने की कोशिश करती हैं जेह रोने लगते हैं।

kareena kapoor and Jeh

दरअसल अभिनेत्री करीना कपूर कुछ महीने पहले लंदन में थीं क्योंकि वह अपनी आगामी हंसल मेहता की फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। यहां उनके साथ जेह भी थे। अब करीना कपूर खान ने जेह के दूसरे बर्थडे (21 फरवरी) पर फिल्म के सेट से कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने अपने बेटे को जन्मदिन की खास बधाई दी है।

End of Feed