बॉलीवुड

EXCLUSIVE: Aashiqui 3 मेकर्स ने Kartik Aaryan को नहीं किया मूवी से बाहर, स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

Kartik is not out from Aashiqui 3: अभिनेता कार्तिक आर्यन को लेकर बीते दिन उमैर संधू ने यह ट्वीट किया था कि आशिकी 3 के मेकर्स ने शहजादा का हाल देखने के बाद उन्हें अपनी मूवी से बाहर कर दिया है। टाइम्स नाउ के हाथ लगी ताजा रिपोर्ट के अनुसार आशिकी 3 के मेकर्स ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। अभी फिल्म की कहानी पर काम चल रहा है, जिसके बाद मेकर्स कार्तिक संग शूटिंग शुरू करेंगे।

Image

Aashiqui 3 मेकर्स ने Kartik Aaryan को नहीं किया मूवी से बाहर, स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम

Kartik is not out from Aashiqui 3: बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने साल 2022 में भूल भुलैया 2 जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी देकर दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर कमाई की थी, जिसके बाद इंडस्ट्री का हर निर्माता उनके पीछे भागने लगा था। भूल भुलैया 2 के बाद हर कोई मान रहा था कि शहजादा भी सिनेमाघरों में जमकर रुपये कूटेगी लेकिन ऐसा हो नहीं सका। फिल्म शहजादा सिनेमाघरों में फ्लॉप साबित हुई, जिसके बाद कार्तिक आर्यन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई, जिसमें दावा किया गया कि आशिकी 3 के मेकर्स ने उन्हें मूवी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

उमैर संधू ने अपने ट्वीट में दावा किया है कि आशिकी 3 के निर्माताओं ने शहजादा का हाल देखकर यह फैसला लिया है कि वो अपनी मूवी किसी दूसरे एक्टर के साथ बनाएंगे। फिल्म आशिकी 3 से उन्होंने कार्तिक आर्यन को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। उमैर संधू के इस ट्वीट के बाद से ही हर कोई कह रहा है कि शहजादा ने कार्तिक आर्यन का गोल्डन पीरियड खत्म कर दिया है।

इंडस्ट्री में मौजूद टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट के एक सूत्र के मुताबिक उमैर संधू के ट्वीट में कोई सच्चाई नहीं है। आशिकी 3 के मेकर्स ने ऐसा कोई कदम नहीं उठाया है, जिससे कार्तिक आर्यन के फैंस को निराशा हो। मेकर्स अभी आशिकी 3 की कहानी पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसकी शूटिंग कार्तिक आर्यन के साथ ही शुरू करेंगे। कार्तिक आर्यन के अपोजिट कौन सी अदाकारा होगी, मेकर्स अभी यह विचार करने में लगे हैं। आशिकी सीरीज की दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। मेकर्स को उम्मीद है कि आशिकी 3 भी सिनेमाघरों में जमकर कमाई करेगी।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article