'मुझे पछतावा है'- 11वीं के बाद पढ़ाई न करने पर Kareena Kapoor ने तोड़ी चुप्पी, बच्चों को लेकर कही ये बात

  • Authored by: अभय
  • Updated Sep 3, 2026, 01:30 PM IST

Kareena Kapoor on Education: करीना कपूर ने अपने करियर और पढ़ाई को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं कि करीना कपूर ने क्या कहा है।

Kareena Kapoor on Education: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर (Kareena Kapoor) ने अपने करियर में खूब नाम कमाया है। फिल्मों में आने का उनका फैसला काफी कम उम्र में हुआ था और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि, जिंदगी में एक ऐसा फैसला है जिसे लेकर करीना को आज भी थोड़ा अफसोस होता है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने अपने उसी पुराने फैसले के बारे में खुलकर बात की और बताया कि इसका असर अब उनके बच्चों की परवरिश पर भी दिखाई देता है। तो चलिए जानते हैं कि दायरा (Daayra) एक्ट्रेस करीना कपूर ने किया खुलासा किया है।

Kareena Kapoor on Education

करीना कपूर ने किया ये खुलासा (Image Source: Kareena Kapoor Instagram)

करीना कपूर ने कही ये बात

एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह करीना कपूर का अभी हाल ही में दिया इंटरव्यू है। करीना कपूर ने इंटरव्यू में अपनी पढ़ाई को लेकर बात की। करीना कपूर ने Hanuman Dass से बातचीत में कहा कि 'मैंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और ये बात मेरे साथ रह गई। मौका होने के बावजूद मैं फिल्मों में चली गई और ग्यारहवीं के बाद आगे नहीं पढ़ी। मैं जानती हूं बहुत लोग इसका मजाक बना सकते हैं या जो चाहे कहें, लेकिन मैं एक्टर के तौर पर खुद को साबित करना चाहती थी। मैं दिल की सुनना चाहती थी।' उन्होंने आगे कहा कि 'पढ़ाई पूरी न करना मुझे पछतावा है। इसलिए मैंने अपने बच्चों को पहले पढ़ाई खत्म करने और फिर दिल की बात सुनने के लिए कहा। जब यूनिसेफ ने भारत में छोटी लड़कियों की शिक्षा का साथ देने के लिए संपर्क किया तो मुझे बहुत फील हुआ क्योंकि मैं हमेशा ये पछतावा लिए घूम रही थी कि मैंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की।'

End of Feed