Daayra Poster: फिल्ममेकर मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की अगली फिल्म 'दायरा' (Daayra) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मूवी की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। यह क्राइम थ्रिलर फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में दिखाई देंगे। खास बात तो ये है कि 'दायरा' का निर्माण जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज ने मिलकर किया है। बता दें कि मेकर्स ने मूवी का पहला पोस्टर भी आउट कर दिया है, जो कि इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रहा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-करीना-पृथ्वीराज सुकुमारन की Daayra इस महीने देगी दस्तक, Junglee Pictures ने शेयर किया BTS वीडियो)
दायरा का पोस्टर आउट (pic credit-daayra poster/chatgpt)
दायरा का पोस्टर आउट
फिल्म 'दायरा' (Daayra) के मेकर्स ने इसका नया पोस्टर रिलीज कर दिया है, जिसने आते ही फैंस के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। सामने आए पोस्टर में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन एक क्राइम सीन के दोनों ओर खड़े दिखाई दे रहे हैं। पोस्टर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म की कहानी क्राइम जांच और उसके परिणामों के इर्द-गिर्द घूमेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'दायरा' एक ऐसी फिल्म होगी जो कई कठिन सवाल उठाएगी और अंत तक दर्शकों को बांधे रखेगी। फिल्म का पोस्टर भी इसी गंभीर माहौल को दिखाता है। फिल्म 'दायरा' का पोस्टर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसपर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान की पहली मूवी
बताते चलें कि फिल्म 'दायरा' सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जा रही है। इसकी कहानी मेघना गुलजार, यश केसवानी और सीमा अग्रवाल ने मिलकर लिखी है। खास बात यह है कि करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। इससे पहले पृथ्वीराज सुकुमारन ने काजोल के साथ काम किया था। दोनों की फिल्म सरजमीन जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लोगों ने दिल खोलकर प्यार दिया था। अब सभी की पृथ्वीराज सुकुमारन और करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म दायरा पर टिकी हुई है। आप इस मूवी के लिए कितना एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं
