Karishma Kapoor 50th Birthday Wishes: कपूर खानदान की लाडली बेटी और 90 के दशक की मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं। करिश्मा कपूर का बॉलीवुड में सफर काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। हालांकि कपूर खानदान में आज भी करिश्मा उतनी ही महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जितनी पहले हुआ करती थीं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने खुलासा किया था कि पूरी फैमिली में अगर किसी को कोई भी राय की जरूरत होती है तो वह पहले करिश्मा कपूर के पास ही जाते हैं। इस बीच अब आज एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर उन्हें दुनियाभर के फैंस से बधाई मिल रही हैं।
अब उनकी छोटी बहन करीना कपूर खान ने भी उन्हें बर्थडे की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर कर करीना ने अपनी बहन को विश किया है। आइए यहां उनकी पोस्ट पर एक नजर डालते हैं।
करीना कपूर खान ने ऐसे दी करिश्मा को बधाई
करीना कपूर खान ने करिश्मा को विश करते हुए पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मेरी अल्टिमेट हीरो को जन्मदिन की शुभकामनाएं
50 अब नया 30 है गर्ल। बिग ब्रेकफास्ट, ढेर सारी कॉफी और एपेरोल, शानदार बैग, मेरे साथ लंबी बातचीत, हंसी और डांल, स्वीट फूड, और हमेशा अपने दो बच्चों के साथ हर समय। मैं आपके लिए यही कामना करती हूं। #लोलोकाजन्मदिन। इस वीडियो में करिश्मा कपूर की कुछ पुरानी फोटोज भी नजर आ रही हैं। जिनपर फैंस की नजरें अटक गई हैं।
