Kareena Kapoor Khan करेंगी OTT पर धमाकेदार डेब्यू, VIDEO शेयर कर कहा- अब 'पू' और 'गीत' से आगे बढ़ो..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 24, 2023, 12:02 PM IST

Kareena Kapoor Khan OTT Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अब जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं, वह फिल्ममेकर सूजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर फिल्म से धमाकेदार डेब्यू करेंगी। अब करीना कपूर खान ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रही है।

Kareena Kapoor Khan OTT Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अब जल्द ही ओटीटी पर डेब्यू करने वाली हैं। वह फिल्ममेकर सूजॉय घोष की क्राइम थ्रिलर फिल्म से धमाकेदार डेब्यू करेंगी। इस फिल्म के नाम या रिलीज डेट से जुड़ी कोई आधिकारिक सूचना फिलहाल जारी नहीं हुई है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाना है, इससे पहले करीना कपूर खान को क्राइम थ्रिलर में देखने के लिए भी फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। अब करीना कपूर खान ने इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रही है। इस वीडियो में करीना के साथ कई फिल्म मेकर ओटीटी मूवीज के आइडिया लेकर आ रहे हैं, हालांकि ये सभी आईडिया करीना रिजेक्ट कर दिती हैं और मेकर्स से एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर फिल्म की मांग करती हैं। करीना के इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है, आइए इस पर एक नजर डालते हैं।

End of Feed