Kareena Kapoor Khan With Shahid Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) कभी एक-दूसरे के प्यार में गिरफ्तार थे। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं, लेकिन उनकी जोड़ी आज भी फैंस के दिलों में खास जगह रखती है। अब सालों बाद दोनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर फैंस ‘जब वी मेट’ के गीत और आदित्य को याद कर रहे हैं और दोनों को फिर से पर्दे पर साथ देखने की ख्वाहिश जता रहे हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Tiger Shroff Firing Case: आरोपी को लेकर बिहार पुलिस का बड़ा खुलासा, 3 महीने पहले आया था मुंबई)
करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की मुलाकात (pic credit-chatgpt and instagram)
करीना कपूर खान और शाहिद कपूर की मुलाकात
आज करीना कपूर खान और शाहिद कपूर IIFA इवेंट में मिले। इस दौरान करीना कपूर ब्लैक लेदर टॉप और स्कर्ट में नजर आईं, जबकि शाहिद कपूर ने सफेद रंग का सूट पहना था। मुलाकात के दौरान दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ग्रीट किया। उनकी इस मुलाकात और गले मिलने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसे देखकर फैंस अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और दोनों को फिर से किसी फिल्म में साथ देखने की इच्छा जता रहे हैं। पिछले साल भी एक इवेंट के दौरान स्टेज पर दोनों की बातचीत का वीडियो वायरल हुआ था। उस समय भी फैंस को ‘जब वी मेट’ की याद आ गई थी। अब दोनों के गले मिलने की तस्वीरें और वीडियो देखकर लोग गदगद हो गए हैं।
बताते चलें कि करीना कपूर खान ने सैफ अली खान से शादी की है और उनके दो बच्चे हैं। वहीं, शाहिद कपूर की शादी मीरा राजपूत से हुई है। दोनों के भी दो बच्चे हैं, बेटी मीशा और बेटा जैन। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी 7 जुलाई 2015 को हुई थी। दोनों अपने बच्चों मीशा और जैन के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं। वहीं, करीना और शाहिद की हालिया मुलाकात ने एक बार फिर फैंस को ‘जब वी मेट’ की याद दिला दी है। आपको करीना और शाहिद पर्दे पर साथ कैसे लगते हैं हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं...
