मुश्किल से भरा हुआ है ये साल..... करीना कपूर ने बहन करिश्मा कपूर के जन्मदिन पर किया बेहद इमोशनल पोस्ट

Kareena Kapoor Post for Karishma Kapoor : करीना कपूर ने अपनी बहन करिश्मा को जन्मदिन की प्यारी बधाई दी है। इंस्टाग्राम पर करीना ने अपनी बहन और सैफ अली खान की पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें विश किया है। फोटो के साथ उन्होंने करिश्मा के लिए इमोशनल पोस्ट भी लिखा है।

Kareena Kapoor Post for Karishma Kapoor: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही है। यह जन्मदिन उनके लिए मुश्किल भरा है क्योंकि कुछ दिन पहले ही उनके एक्स पति संजय कपूर का देहांत हो गया। हाल ही में करिश्मा कपूर अपने बच्चों के साथ दिल्ली गई थी और संजय कपूर( Sunjay Kapur) के प्रेयर मीट में शामिल हुई थी। करिश्मा कपूर( Karishma Kapoor) के लिए यह साल मुश्किल भरा होने वाला है और इसका पता उनकी बहन करीना कपूर को भी है। हाल ही में करीना कपूर ने अपनी बहन के लिए पोस्ट किया है, उन्होंने जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ करिश्मा का हौसला भी बढ़ाया है।

Kareena Kapoor Post for Karishma Kapoor

करीना कपूर( Kareena Kapoor ) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर बहन करिश्मा कपूर ( Karishma Kapoor) और सैफ अली खान ( Saif Ali Khan) की एक फोटो शेयर की है। यह एक पुरानी फोटो लग रही है। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है कि "यह आप दोनों की मेरी सबसे पसंदीदा तस्वीर है ,ब्रह्मांड की सबसे मजबूत और सबसे अच्छी लड़की के लिए…यह हमारे लिए एक कठिन वर्ष रहा है…लेकिन आप जानते हैं कि…जैसा कि वे कहते हैं कि कठिन समय लंबे समय तक नहीं रहता…सबसे कठिन बहन टिकती हैं…मेरी बहन, मेरी माँ, मेरी सबसे अच्छी दोस्त…जन्मदिन मुबारक हो मेरी लोलो

End of Feed