Tiger Shroff की गाड़ी पर गोलीबारी के बाद कैसा था मंजर, Karan Veer Mehra ने किया खुलासा

Tiger Shroff Firing Incident: टीवी इंडस्ट्री के फेमस एक्टर करणवीर मेहरा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना के बाद हड़कंप मच गया है। इस घटना के दौरान टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) वहां मौजूद थे। अभिनेता ने बताया कि जब टाइगर श्रॉफ की BMW पर गोलियां चलाई गईं, उस समय उनकी कार भी टाइगर श्रॉफ की गाड़ी के ठीक पार्क थी। यह घटना एकदम अचानक से हुई तो लोगों कोई समझ ही नहीं आया। कुछ लोग गोलियों की आवाज को पटाखों की आवाज समझ रहे थे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, पुलिस वैन में सिर झुकाए आए नजर)

Karan Veer Mehra on Tiger Shroff Firing Incident

करण वीर मेहरा ने टाइगर श्रॉफ फायरिंग घटना पर किया खुलासा (Pics Credit: Instagram)

खून के निशान देखकर करणवीर मेहरा रह गए थे दंग

NDTV को दिए एक इंटरव्यू में करणवीर मेहरा ने इस घटना को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 18 अक्टूबर को शाम वह फुटबॉल ग्राउंड से निकल रहे थे। उनकी कार टाइगर श्रॉफ की BMW के पीछे थी। जब वो कार के गेट के पास पहुंचे तो उन्होंने वहां खून के निशान देखे। करणवीर ने बताया कि बाद में उन्हें जानकारी मिली कि टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर को गोली लगी है। इस घटना के दौरान टाइगर श्रॉफ सुरक्षित थे, वहीं घायल ड्राइवर के जल्द ठीक होने की कामना भी की।

शुरुआती में लोगों ने समझा पटाखे की आवाज

करणवीर मेहरा ने आगे बताया कि शुरुआत में लोगों को पता ही नहीं चला था। आसपास कुछ बच्चे जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। पटाखों की आवाज के बीच लोगों को गोली चलने की आवाज का पता ही नहीं चला। इसके बाद जब लोगों को असली घटना के बारे में पता चला तो वहां अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। करणवीर ने यह भी साफ किया कि उन्होंने बाइक पर सवार हमलावरों को खुद नहीं देखा था। जानकारी के अनुसार तीन अज्ञात हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर करीब तीन से चार राउंड फायरिंग की थी। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'मैं तो सिर्फ होस्ट थी'- गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद Rakhi Sawant ने दिया पहला रिएक्शन, देखें वीडियो)

End of Feed