Dharmendra and Shabana Azmi kissing scene: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) ने सिर्फ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ही नहीं नजर आई हैं, बल्कि फिल्म में धर्मेंद्र (Dharmendra) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) के किरदारो में भी प्यारा सा लव एंगल देखने को मिला है। धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है। दोनों के बीच एक लिप लॉक सीन भी नजर आ आता है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। धर्मेंद्र और शबाना ना का किसिंग सीन तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस के मन में सवाल है कि आखिर करण जौहर ने दोनों एक्टर्स को इस सीन के लिए मनाया कैसे? जिसपर अब करण जौहर की ही रिएक्शन सामने आ गया है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
karan johar on Dharmendra-Shabana Azmi lip lock
यह भी पढ़ें- OMG 2: रिलीज से चंद दिनों पहले सेंसर बोर्ड ने उड़ाई मेकर्स की नींद, बदलना होगा Akshay Kumar का कैरेक्टर
'दोनों को मनाना नहीं था मुश्किल'
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लीड रोल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मौजूद हैं। दोनों के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। अब फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर बात करते हुए करण जौहर ने फिल्म कम्पैनियन को बताया, ‘दोनों एक जबरदस्त एक्टर हैं, इस सीन के लिए मुझे कोई मुश्किलें नहीं आईं, मैंने उन्हें बताया और दोनों इस बात को लेकर तैयार हो गए थे। फिल्म में दोनों के सीन मेरे दिल के काफी करीब हैं, खासकर जब दोनों एक साथ पुरानी बातों को याद कर रहे होते हैं और गाना बजता है, अभी ना जाओ छोड़कर’ बता दें कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है।
