RRKPK Day 4 Collection: बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री की मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आ रहे हैं। एक लंबे समय के बाद इस फिल्म को करण जौहर ने डाइरेक्ट किया है। साथ ही साथ फिल्म के गानों ने भी दर्शकों के बीच में माहौल बनाया हुआ है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस फिल्म ने चौथे ही दिन में कितने करोड़ों रूपए का बिजनेस कर छप्पड़फाड़ कमाई कर ली है।
धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म बनी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Prem Kahani) का बज हर जगह बना हुआ है। फिल्म को पहले ही दिन दर्शकों को द्वारा अच्छे रिव्यु मिले हैं। कई लोगों ने कहा है कि 'ये 'फिल्म वह सब कुछ है जो आप एक फिल्म से उम्मीद करते हैं।' फिल्म के चौथे दिन की कमाई की बात करें तो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) स्टारर ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। इसी के साथ फिल्म के इस कलेक्शन को काफी अच्छा बताया जा रहा है। फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह के अलावा जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र जैसे कई कलाकार शामिल हैं। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म के पास सिरद 10 दिन ही बच्चे हैं कमाई के लिए क्यूंकि 11 अगस्त को बॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में ओएमजी 2 और गदर 2 रिलीज होने जा रही है। फिल्म की कहानी की बात करें तो दिल्ली का रहने वाला रॉकी रंधावा और कोलकाता की रानी को एक दूसरे से प्यार हो जाता है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब दोनों की फैमिली एक दूसरे से मेल नहीं खाती, क्यूंकि रंधावा एक अमीर खानदान है और चटर्जी एक मिडल क्लास फैमिली है।
