बॉलीवुड

OMG 2: रिलीज से चंद दिनों पहले सेंसर बोर्ड ने उड़ाई मेकर्स की नींद, बदलना होगा Akshay Kumar का कैरेक्टर

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 31, 2023, 02:33 PM IST

Censor Board on OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। पहले ही सेंसर बोर्ड ने मूवी को 'ए' सर्टिफिकिट दिया है। जिसके बाद अब बोर्ड ने मेकर्स को अक्षय कुमार के किरदार में बदलाव करने के साफ निर्देश दे दिए हैं।

Image

Akshay Kumar Starrer OMG 2

Censor Board on OMG 2: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म ओएमजी 2 (OMG 2) 11 अगस्त 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। फिल्म की रिलीज से पहले इसपर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं। पहले ही सेंसर बोर्ड ने मूवी को 'ए' सर्टिफिकिट दिया है। जिसके बाद अब बोर्ड ने मेकर्स को अक्षय कुमार के किरदार में बदलाव करने के साफ निर्देश दे दिए हैं। सेसंर बोर्ड ने ओएमजी 2 के ट्रेलर को U/A सर्टिफिकिट दिया है। जिससे मेकर्स को थोड़ी बहुत राहत तो मिली ही है, हालांकि अब फिल्म में अक्षय कुमार के रोल में कई बदलाव होने वाले हैं। सेंसर बोर्ड ने साफ कर दिया है कि मेकर्स को मूवी की रिलीज से पहले अक्षय कुमार के कई सीन्स पर या तो पूरी तरह से कैंची चलानी होगी या फिर उनमें कुछ बदलाव किए जाएंगे। जिसके बाद मेकर्स की मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं।

खतरे में OMG 2 की रिलीज

ओएमजी 2 के मेकर्स को सेसंर बोर्ड की तरफ से एक बड़ा झटका लगा है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स को मूवी के कई सीन्स में बदलाव करने का सुझाव दिया है। जिसके बाद अब यह माना जा रहा है कि फिल्म में अक्षय कुमार के कई सीन्स पर कैंची चलने वाली है। बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाणी, यामी गौतम भी मौजूद हैं। फिल्म गदर 2 के साथ बॉक्स ऑफिस पर क्लैश करने वाली है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article