बॉलीवुड

Dharmendra-Shabana Azmi के लिप लॉक सीन पर बोले करण जौहर, कहा-'इसके लिए दोनों को मनाना काफी..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 1, 2023, 08:30 AM IST

Dharmendra and Shabana Azmi in Rock Aur Rani Ki Prem Kahani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है, दोनों का लिपलॉक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब करण जौहर ने इसको लेकर बयान दिया है।

Image

karan johar on Dharmendra-Shabana Azmi lip lock

Dharmendra and Shabana Azmi kissing scene: रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) स्टारर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) ने सिर्फ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ही नहीं नजर आई हैं, बल्कि फिल्म में धर्मेंद्र (Dharmendra) और शबाना आजमी (Shabana Azmi) के किरदारो में भी प्यारा सा लव एंगल देखने को मिला है। धर्मेंद्र और शबाना आजमी ने फिल्म में जबरदस्त एक्टिंग की है। दोनों के बीच एक लिप लॉक सीन भी नजर आ आता है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। धर्मेंद्र और शबाना ना का किसिंग सीन तेजी से वायरल हो रहा है, फैंस के मन में सवाल है कि आखिर करण जौहर ने दोनों एक्टर्स को इस सीन के लिए मनाया कैसे? जिसपर अब करण जौहर की ही रिएक्शन सामने आ गया है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।

'दोनों को मनाना नहीं था मुश्किल'

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में लीड रोल में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मौजूद हैं। दोनों के अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। अब फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी के किसिंग सीन पर बात करते हुए करण जौहर ने फिल्म कम्पैनियन को बताया, ‘दोनों एक जबरदस्त एक्टर हैं, इस सीन के लिए मुझे कोई मुश्किलें नहीं आईं, मैंने उन्हें बताया और दोनों इस बात को लेकर तैयार हो गए थे। फिल्म में दोनों के सीन मेरे दिल के काफी करीब हैं, खासकर जब दोनों एक साथ पुरानी बातों को याद कर रहे होते हैं और गाना बजता है, अभी ना जाओ छोड़कर’ बता दें कि फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को ऑडियंस का काफी प्यार मिल रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article