Karan Johar on Movie With Salman Khan: करण जौहर (Karan Johar) ने हाल ही में फिल्म 'कुछ कुछ होता' के 25 साल पूरे होने पर फैन्स के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की थी। इस दौरान करण जौहर ने शाहरुख खान और रानी मुखर्जी से भी मुलाकात की थी। पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू के दौरान करण जौहर से फिल्म में सलमान खान के कैमियो के बारे में भी बात की। इस दौरान करण जौहर ने सलमान खान के साथ पहली बार काम करने को लेकर अपने विचार भी साझा किए। करण जौहर ने बताया कि वो सलमान खान की इज्जत करते हैं और वो एक फैमिली की तरह हैं। इस दौरान करण जौहर ने 25 सालों बाद सलमान खान (Salman Khan) संग फिल्म करने को लेकर भी बड़ा खुलासा किया।
काफी समय से खबरें आ रही हैं कि सलमान खान और करण जौहर ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है, जिसे विश्नुवार्धान डायरेक्ट करेंगे। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में सलमान खान को एक पैरामिलिटरी ऑफिस के रोल में देखा जाएगा। दिसंबर में इस फिल्म की शूटिंग की जाएगी। हालांकि अभी तक फिल्म को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी नहीं की गई है। इस फिल्म के लिए मेकर्स लीड हीरोइन की तलश में भी लगे हुए हैं।
करण जौहर ने बताया कि वो सही समय आने पर फिल्म की घोषणा करेंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण जौहर ने लगभग 7 सालों के बाद निर्देशन की दुनिया में कदम रखते हुए 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को डायरेक्ट किया था। फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए थे।
