फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। निर्माता अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। करण ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बेटी रूही का वीडियो शेयर किया था। वीडियो में रूही फोन पकड़कर सिरी को उनका फेवरेट गाना चलाने को कह रही हैं। रूही की क्यूटनेस ने फैंस से लेकर सेलेब्स तक का दिल जीत लिया। इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए सवाल पूछा कि रूही की मां कौन है? यूजर के इस सवाल को देखकर करण हैरान रह गए और उन्होंने यूजर को करारा जवाब दिया।
वीडियो में रूही सिरी से कहती हैं कि गाना गाओ, लेकिन सामने से कोई जवाब नहीं आता है। इसके बाद रूही कहती हैं मुझे प्रॉपर गाना सुनाओ। वो भी रिदम के साथ। सिरी की तरफ से कोई जवाब नहीं आता है। रूही सिरी से गुस्से में कहती है, प्रोफेशनल बनो। करण ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, रूही वर्सेज सिरी।
करण ने शेयर किया था बेटी का वीडियो
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, रूही की मां कौन है? क्या मुझे कोई बता सकता है। मैं बहुत ही कनफ्यूस्ड हूं। निर्माता ने रिप्लाई करते हुए कहा, मैं हूं, आपके इस उलझन भरे सवाल से परेशान हूं। इसलिए मुझे आपको जवाब देना पड़ रहा है। करण ने 2017 में सेरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चे यश और रूही का स्वागत किया था। करण और उनकी मां हीरू जौहर दोनों बच्चों का पालन पोषण करते हैं। निर्माता ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि बेटे का नाम यश स्वर्गीय पिता यश जौहर पर रखा है और बेटी रूही का नाम मां हीरू जोहर पर रखा है।
