कार्तिक आर्यन की Chandu Champion पर करण जौहर ने दिया रिएक्शन, बोले- ये एक्टर के करियर की बेस्ट फिल्म है

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म चंदू चैंपियन (Chandu Champion) को दर्शकों और क्रिटक्स का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म पर करण जौहर ने अपना रिएक्शन दिया है। करण ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दे रहे हैं। फिल्म मेकर ने एक्टर के अभिनय की परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की।

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की 'चंदू चैंपियन' (Chandu Champion) 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में कार्तिक ने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर का किरदार निभाया है। इस स्पोर्ट्स ड्रामा बायोपिक को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में कार्तिक के ट्रांसफॉर्मेशन ने दर्शकों को हैरान कर दिया है। फिल्म में कार्तिक की दमदार एक्टिंग की तारीफ फैंस से लेकर सेलेब्स तक रहे हैं। अब कार्तिक की परफॉर्मेंस पर करण जौहर ने अपना रिएक्शन दिया है।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर चंदू चैंपियन के बारे में अपना रिव्यू दिया है। इस फिल्म को उन्होंने ठोस, ईमानदार और सबसे बेहतरीन कहा है। उन्होंने इस प्रेरणादायक फिल्म को बनाने के लिए डायरेक्टर कबीर खान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ये ह्यूमन स्पिरिट के लिए एक लव लेटर की तरह है। उन्होंने आगे कहा, चंदू चैंपियन जरूर देखनी चाहिए। फिल्म मेकर ने इसे कार्तिक आर्यन के करियर की बेस्ट परफॉर्मेंस बताया है। एक्टर की दमदार एक्टिंग ने निर्माता पर सच में प्रभाव छोड़ा है। कार्तिक और करण के बीच की बॉन्डिंग हमेशा सुर्खियों में रहती है।

End of Feed