Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की मूवी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी 28 जुलाई 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर और आलिया के अवाला, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे बड़े सितारे भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के साथ करण जौहर ने काफी समय बाद डायरेक्टर की कुर्सी संभाली है। करण ने ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की निर्देशन किया है। कई फैंस के मन में यह सवाल चल रहा है कि क्या रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोण का फिल्म में कैमियो नजर आने वाला है। अब खुद करण जौहर ने ही अपने इंस्टाग्राम लाइव पर इस सवाल का जवाब दिया है। आइए उनके बयान पर एक नजर डालते हैं।
Karan Johar on Deepika Padukone and Ranveer Singh Cameo in Rocky aur Rani Ki Prem Kahani
करण जौहर ने लाइव आकर बताई सच्चाई
यह भी पढ़ें- Rocky Aur Rani Ki Pream Kahani का नहीं होगा प्रमोशन, Alia Bhatt के लिए करण जौहर ने दिया बड़ा बलिदान
बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर बीते दिन इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। जहां एक फैन ने उनसे पूछा, 'क्या दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का कैमियो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाला है?' जिसके जवाब में करण जौहर कहते हैं, 'नहीं रणबीर और दीपिका का कैमियो मूवी में नहीं हैं।' इसके साथ ही उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा के कैमियो की खबर को भी सिरे से खारिज कर दिया है।
फैंस रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
