बॉलीवुड

Rocky Aur Rani Ki Pream Kahani का नहीं होगा प्रमोशन, Alia Bhatt के लिए करण जौहर ने दिया बड़ा बलिदान

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 13, 2023, 02:21 PM IST

Rocky Aur Rani Ki Pream Kahani: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का प्रमोशन कैंसिंल कर दिया गया है। इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा है, करण जौहर ने खुद ये फैसला लिया है।

Image

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Promotions Cancel

Rocky Aur Rani Ki Pream Kahani: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का प्रमोशन कैंसिंल कर दिया गया है। करण जौहर ने फैसला किया है कि फिल्म की रिलीज से पहले कि सभी प्रमोशन को कैंसिल कर दिया जाएगा। इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा है, करण जौहर ने एक्ट्रेस के लिए एक बड़ा बलिदान दिया है। दरअसल राहा कपूर के चलते आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए घर से दूर नहीं जाना चाहती हैं। हम सभी जानते हैं कि करण जौहर के लिए आलिया भट्ट बेटी की तरह हैं। करण ने आलिया की प्रेग्नेंसी के चलते तुम क्या मिले गाने को डिले किया, जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टपोन करनी पड़ी। अब आलिया भट्ट के लिए करण जौहर ने फिल्म का प्रमोशन भी कैंसिल कर दिया है।

आलिया भट्ट के चलते नहीं होगा फिल्म का प्रमोशन

करण जौहर का मानना है कि आलिया भट्ट अभी अपना ज्यादा से ज्यादा समय राहा कपूर के साथ बिताना चाहती है, इस वजह से वह फिल्म के प्रमोशन के लिए घर से दूर नहीं जा सकेंगी और फिल्म का पूरा प्रमोशन रणवीर सिंह अकेले करेंगे तो सही नहीं लगेगा।

इस वजह से करण जौहर ने फैसला किया है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन नहीं होगा। करण जौहर के इस फैसले से रॉकी और रानी की प्रेम कहनी की कमाई पर खराब असर देखने को मिल सकता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article