Priyanka Chopra के बॉलीवुड से हॉलीवुड में शिफ्ट होने का Karan Johar ने खोला बड़ा राज, बोले 'वो हमेशा ही...'

Karan Johar On Priyanka Chopra Shift From Hollywood: बॉलीवुड में लोकप्रियता हासिल करने के बाद एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने करियर को और आगे ले जाने के लिए हॉलीवुड का रास्ता चुना। प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड से हॉलीवुड में शिफ्ट होने पर अब करण जौहर ने बड़ा रिएक्शन दिया है।

Karan Johar On Priyanka Chopra Shift From Hollywood: प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। कुछ दिनों पहले प्रियंका चोपड़ा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया था कि उन्हें किस तरह बॉलीवुड में धीरे-धीरे साइडलाइन कर दिया गया था। यही वजह थी कि प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड की जगह हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर को चमकाने का ऑप्शन चुना था। इस समय प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की लीडिंग एक्ट्रेसेस में से एक हैं। डैक्स शेपर्ड के साथ उनके वायरल पॉडकास्ट के महीनों बाद अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर (Karan Johar) ने प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड से हॉलीवुड में शिफ्ट होने पर बड़ा राज खोला है।

Karan Johar and Priyanka Chopra

करण जौहर ने ईटी कनाडा को बताया कि प्रियंका चोपड़ा को हर दिन आगे बढ़ रही हैं और उनके सफलता हासिल करते हुए देखना बेहद शानदार है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रियंका हमेशा हर मंच और हर चीज में अमेजिंग रही हैं, जिसके लिए भी उन्होंने मेहनत की है। उन्होंने प्रतिनिधित्व करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी है।

End of Feed