बॉलीवुड

Kangana Ranaut से दुश्मनी भूल अचानक मेहरबान हुए करण जौहर, 'Emergency' देखने के लिए हुई बेताबी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 22, 2023, 09:59 AM IST

Karan Johar on Kangana Ranaut: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) और एक्ट्रेस कंगना रनौत की दुश्मनी के बारे में तो हर कोई जानता है। इस बीच अब करण जौहर ने कंगना की फिल्म इमरजेंसी को देखने की बात कही है। करण का ये बयान सुनकर लोगों को हैरानी भी हो रही है।

Image

Karan Johar on Emergency

Karan Johar on Kangana Ranaut: एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) इसी साल 24 नवंबर 2023 को रिलीज होने वाली है। इस बीच अब करण जौहर ने फिल्म को देखने की एक्साइटमेंट जताई है। बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) और एक्ट्रेस कंगना रनौत की दुश्मनी के बारे में तो हर कोई जानता है। इस बीच अब करण जौहर ने कंगना की फिल्म इमरजेंसी को देखने की बात कही है। करण का ये बयान सुनकर लोगों को हैरानी भी हो रही है। हाल ही में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर कंगना ने काफी मजाक बनाया था, उन्होंने फिल्म की कहानी और डायरेक्शन को जमकर ट्रोल किया था, बदले में करण जौहर ने इमरजेंसी को देखने की एक्साइटमेंट दिखाई है, जो फैंस का पसंद आ रही है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

क्या करण जौहर ने बढ़ाया दोस्ती का हथा?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को लेकर काफी हाइप बना हुआ है। करण जौहर ने हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस अड्डा को इंटरव्यू दिया है। करण जौहर ने कहा, 'गदर 2 काफी अच्छा कर रही है, हिन्दी सिनेमा ने बाउंस बैक किया है, बॉलीवुड को बायकॉट करने वाले लोगों का इस बारे में नहीं सोचना चाहिए था।' इसी के साथ ही उन्होंने कहा, 'इमरजेंसी भी बन रही है ना।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article