Aamir Khan Ex Wife Kiran Rao and Reena Dutta: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) अपनी शादियों और रिलेशनशिप के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। इसी के साथ ही आमिर के तलाक पर भी काफी चर्चा बनी रहती है। आमिर खान अब तक दो शादियां कर चुके हैं, उन्होंने अपने पहली पत्नी रीना दत्ता को तलाक देकर किरण राव से शादी रचाई थी, जिसके बाद ही अब किरण और आमिर ने भी एक दूसरे को तलाक दे दिया है। अब आमिर खान के एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के साथ रिलेशनशिप की खबरें सामने आ रही है। इसके साथ ही अब किरण राव और रीना दत्ता एक साथ स्पॉट की गई हैं। दोनों वायरल वीडियो में एक साथ काफी खुश नजर आ रही हैं और किसी बात पर जोर जोर से हंसती हुई भी दिख रही है। इस वीडियो को देख कई फैंस हैरान रह गए हैं।
ये दोनों इतना खुश किस बात पर हैं?
किरण राव और रीना दत्त का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो पर फैंस का भी तेजी से रिएक्शन सामने आ रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इन्हें आमिर को छोड़ने की इतनी खुशी है क्या?’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘ये लोगों सौतन तो बिल्कुल नहीं बल्कि बिछड़ी हुई दो बहनें लग रही हैं। आइए इस वायरल वीडियो पर नजर डालते हैं।
