Saiyaara देखने के बाद भावुक हुए करण जौहर, बोले 'दोबारा लव स्टोरी बनाने का वक्त'

Karan Johar on Saiyaara Movie: डायरेक्टर करण जौहर, अनीत पड्डा और अहान पांडे की सैयारा देखने के बाद इतने इन्स्पायर हो गए हैं कि उन्होंने ये फैसला लिया है कि वो जल्द ही एक रोमांटिक ड्रामा बनाएंगे। करण जौहर का मानना है कि एक बार फिर से रोमांटिक कहानी सुनाने का वक्त आ गया है और इसके लिए ऑडियंस तैयार भी है।

Karan Johar on Saiyaara Movie: डायरेक्टर मोहित सूरी की सैयारा ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के सोचने का तरीका बदल दिया है। कुछ वक्त तक पहले निर्माता और ट्रेड एक्सपर्ट्स मानते थे कि बॉक्स ऑफिस पर अब रोमांटिक ड्रामा नहीं चलती हैं लेकिन सैयारा की सफलता इस बात का सबूत है कि अगर दिल से कोई कहानी सुनाई जाए तो उसके लिए थिएटर में भीड़ जरूर लगेगी। निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने भी इस बात को स्वीकार कर लिया है और माना है कि बॉलीवुड में फिर से रोमांटिक मूवीज का दौर लौट आया है।

Karan Johar Saiyaara

Image Source: Saiyaara Movie/Karan Insta

करण जौहर जल्द बनाएंगे रोमांटिक ड्रामा

फिल्म सैयारा देखने के बाद करण जौहर ने माना है कि बॉलीवुड फिर से रोमांटिक ड्रामा मूवीज के लिए तैयार हो गया है। करण जौहर के अनुसार, दर्शकों के लिए अगर अच्छी रोमांटिक कहानी देखने के लिए मिलेगी तो वो उसे जरूर देखेंगे। करण जौहर के कमेंट से साफ है कि वो भी जल्द ही एक रोमांटिक मूवी बना सकते हैं, जिसके लिए वो फेमस हैं। रोमांटिक मूवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाले करण जौहर एक बार फिर से वैसी ही कहानी लेकर आएंगे, जिसके लिए उनका नाम हुआ था।

End of Feed