करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगी शाहरुख खान की लाडली सुहाना, 'द आर्चीज' के बाद मिला दूसरा बड़ा ऑफर!

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 6, 2023, 09:09 AM IST

सुहाना खान (Suhana Khan) द आर्चीज (The Archies) से डेब्यू करने वाली हैं। सुहाना अपने पहले प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। सुहाना को द आर्चीज के बाद करण जौहर की फिल्म में मौका मिला है। करण शाहरुख खान की लाडली सुहाना की दूसरी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। करण सुहाना के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड है।

करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Khani) को दर्शकों को भरपूर प्यार मिल रहा है। करण के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। करण एक नई फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। इस फिल्म में शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) होंगी। करण सुहाना को अपनी बेटी की तरह मानते हैं। ऐसे में ये फिल्म करण के लिए बेहद खास होने वाली हैं।

सुहाना जोया अख्तर की द आर्चीज से डेब्यू करने वाली हैं। मेकर्स ने हाल ही में द आर्चीज से सुहाना का फर्स्ट लुक शेयर किया था। करण सुहाना की दूसरी फिल्म को डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म में सुहाना लीड एक्ट्रेस होंगी। फिल्म की कहानी बिल्कुल नई होगी।

End of Feed