बॉलीवुड

36 साल की उम्र में इलियाना डिक्रूज बनीं मां, शेयर की बेटे की क्यूट फोटो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 6, 2023, 08:31 AM IST

Ileana D Cruz Welcomes Baby Boy: इलियाना डिक्रूज के घर में किलकारी गूंजी है। एक्ट्रेस ने 01 अगस्त को बेटे के जन्म दिया। एक्ट्रेस ने बेटे की क्यूट तस्वीर शेयर की है। इसी के साथ बेटे के नाम का भी खुलासा किया है। फैंस एक्ट्रेस को मां बनने के लिए ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Image

Ileana D Cruz (credit pic: instagram)

Ileana D Cruz Welcomes Baby Boy: इलियाना डिक्रूज 36 साल की उम्र में बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 01 अगस्त 2023 को बेटे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटे की फोटो शेयर करते हुए नाम का भी खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने बेटे के नाम कोआ फीनिक्स डोलन रखा है। फैंस एक्ट्रेस को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। इलियाना ने बेटे की फोटो शेयर करते हुए प्यारा सा कैप्शन लिखा है। एक्ट्रेस ने बेटे की सोते समय की तस्वीर शेयर की है।

एक्ट्रेस ने इस क्यूट फोटो को शेयर करते हुए लिखा, मेरे पास शब्द नहीं है अपनी खुशी जाहिर करने के लिए। परिवार में वेलकम करते हुए हम दोनों की तुम्हारा स्वागत करते हैं मेरे डार्लिंग बॉय। एक्ट्रेस का पोस्ट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। सेलेब्स से लेकर फैंस तक एक्ट्रेस के बेबी बॉय पर प्यार बरसा रहे हैं।

इलियाना ने दिखाई बेटे की पहली झलक

नरगिस फाखरी से लेकर अर्जुन कपूर तक ने इलियाना को बेटे की जन्म की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने शुरुआत में अपने बॉयफ्रेंड के नाम का खुलासा नहीं किया था। एक्ट्रेस ने बाद में बॉयफ्रेंड संग डेट नाइट की खूबसूरत तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। एक्ट्रेस अपने प्रेग्नेंसी टाइम में लगातार अपनी फोटो शेयर कर रही थी। एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के नए फेज के लिए काफी एक्साइटेंड हैं। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार अभिषेक बच्चन के साथ द बिग बुल में नजर आई थीं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article