Rocky Aur Rani Ki Pream Kahani: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) का प्रमोशन कैंसिंल कर दिया गया है। करण जौहर ने फैसला किया है कि फिल्म की रिलीज से पहले कि सभी प्रमोशन को कैंसिल कर दिया जाएगा। इसकी वजह आलिया भट्ट को बताया जा रहा है, करण जौहर ने एक्ट्रेस के लिए एक बड़ा बलिदान दिया है। दरअसल राहा कपूर के चलते आलिया भट्ट फिल्म के प्रमोशन के लिए घर से दूर नहीं जाना चाहती हैं। हम सभी जानते हैं कि करण जौहर के लिए आलिया भट्ट बेटी की तरह हैं। करण ने आलिया की प्रेग्नेंसी के चलते तुम क्या मिले गाने को डिले किया, जिसके बाद फिल्म की रिलीज डेट भी पोस्टपोन करनी पड़ी। अब आलिया भट्ट के लिए करण जौहर ने फिल्म का प्रमोशन भी कैंसिल कर दिया है।
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Promotions Cancel
आलिया भट्ट के चलते नहीं होगा फिल्म का प्रमोशन
करण जौहर का मानना है कि आलिया भट्ट अभी अपना ज्यादा से ज्यादा समय राहा कपूर के साथ बिताना चाहती है, इस वजह से वह फिल्म के प्रमोशन के लिए घर से दूर नहीं जा सकेंगी और फिल्म का पूरा प्रमोशन रणवीर सिंह अकेले करेंगे तो सही नहीं लगेगा।
इस वजह से करण जौहर ने फैसला किया है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का प्रमोशन नहीं होगा। करण जौहर के इस फैसले से रॉकी और रानी की प्रेम कहनी की कमाई पर खराब असर देखने को मिल सकता है।
