Karan Deol की शादी की जमकर नाचे दद्दू Dharmendra: VIDEO देख लोग बोले- लगता है सनी पाजी ने ये मूव्स सिखाए हैं!

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jun 18, 2023, 01:39 PM IST

Karan Deol Wedding: दरअसल, धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल के पुत्र करण देओल की 18 जून, 2023 को शादी हुई। दृशा आचार्य उनकी दुल्हनिया बनी हैं। दोनों ने कुछ समय तक डेटिंग के बाद विवाह का फैसला लिया।

Karan Deol Wedding: अपने पोते करण देओल (एक्टर) की शादी में दादा धर्मेंद्र जमकर नाचे। वह न सिर्फ बारात में शामिल हुए बल्कि पूरे जोश के साथ थिरकते नजर आए। मैरून रंग की पगड़ी (साफा) और गहरे रंग के सूट में 87 साल के धर्मेंद्र अपने चिर-परिचित अंदाज में डांस कर रहे थे और इस दौरान उनके पास घर के लोग उनका उत्साह बढ़ा रहे थे। पीछे छोटे बेटे बॉबी देओल भी थे, जो तालियां बजा रहे थे। जोरदार ढोल नगाड़े की आवाज के बीच धर्मेंद्र फुल मस्ती में थे और इस खास पल को एंजॉय करते दिखे।

dharmendra, karan deol, mumbai

करण देओल की शादी में डास करते हुए बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र। (वीडियो स्क्रीनग्रैब)

महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुए इस प्रोग्राम से जुड़ा वीडियो जब समाचार एजेंसी एएनआई ने माइक्रो ब्लॉगिंग मंच टि्वटर पर शेयर किया तो लोग भी इसे देख तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। @bhola70 ने कहा कि जलवा बरकरार रखें वाहेगुरु जी। @RaviMaharshi_1 ने कहा कि डांस तो इनका कमाल है। @PravCK ने कमेंट किया कि ऐसा लगता है कि सनी देओल ने उन्हें ये मूव्स सिखाए हैं।

End of Feed