Karan -Drisha Wedding: पोते करण देओल की बारात में धर्मेंद्र ने किया जमकर डांस, वायरल हुआ वीडियो

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 18, 2023, 12:55 PM IST

Karan Deol and Drisha Acharya Wedding: करण देओल और द्दशा आचार्य आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बाराती दुल्हनियों को लेने के लिए घर से निकल पड़ रहे हैं। करण के बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में करण अपने दादा धर्मेंद्र और पापा सनी देओल के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Karan Deol and Drisha Acharya Wedding: सनी देओल ( Sunny Deol) के बेटे करण (Karan) आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। करण अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड द्दशा आचार्य से शादी करेंगे। करण की बारात में सनी देओल से लेकर धर्मेंद्र तक शामिल हुए। करण के बारात का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में करण घोड़ी पर बैठे हुए नजक आ रहे हैं। ऑफ व्हाइट शरेवानी में करण काफी हैंडसम लग रहे हैं। शादी में सभी बारातियों ने लाल रंग का पग पहना हुआ है।

पोते करण की बारात में धर्मेंद्र जमकर नाचे। धर्मेंद्र पोते की शादी से बेहद खुश है। एक्टर ने जमकर डांस किया। धर्मेंद्र के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बारात में अभय देओल भी नजर आए। बॉबी देओल अपने भतीजे की शादी में नजर आए। करण की शादी में ईशा और अहाना नजर नहीं आई। बाराती दिशा के घर पहुंच चुके है।

End of Feed