"आर्टिस्ट का सामाजिक अपनाम...", Mika Singh के बाद Badshah-Kapil Sharma ने दिया Daler Mehndi का साथ

दलेर मेहंदी मामले में मीका सिंह ने एक वीडियो जारी करके सफाई पेश की थी, जिसके बाद उन्हें और उनके बड़े भाई दलेर मेहंदी को कपिल शर्मा और रैपर बादशाह से सपोर्ट मिला है।

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी को लेकर मचे बवाल में लगातार नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। दलेर मेहंदी बीते दिनों उत्तराखंड में हो रहे एक प्रोग्राम में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे, जहां उन पर शराब पीकर स्टेज पर चढ़ने का आरोप लगा। वहां के एक मंत्री ने उन पर आरोप लगाया कि वो इतने पिए हुए हैं कि उनसे बोला भी नहीं जा रहा है, वो लोगों को गाकर क्या एंटरटेन करेंगे? इवेंट का ये वीडियो वायरल होते ही हड़कंप सा मच गया और हर कोई दंग रह गया है। दलेर मेहंदी पंजाब के सम्मानित कलाकार हैं, जिनके नाम के साथ विवाद कम ही जुड़े हैं। ऐसे में हर कोई चौंक गया है और मामले की सच्चाई जानना चाहता है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Anup Jalota ने Salman Khan को दी बिश्नोई समाज से माफी मांगने ली सलाह

"आर्टिस्ट का सामाजिक अपनाम...", Mika Singh के बाद Badshah-Kapil Sharma ने दिया Daler Mehndi का साथ

"आर्टिस्ट का सामाजिक अपनाम...", Mika Singh के बाद Badshah-Kapil Sharma ने दिया Daler Mehndi का साथ

दलेर मेहंदी के छोटे भाई मीका सिंह ने 20 अक्तूबर के दिन एक वीडियो शेयर करके ये दावा किया है कि उनके भाई शराब के नशे में नहीं थे और अगर कोई ये प्रूव कर देता है तो वो गाना ही छोड़ देंगे। मीका सिंह का ये वीडियो सामने आते ही लोगों ने उन्हें सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। जाने-माने कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मीका सिंह का ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। कपिल शर्मा ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है, "दलेर पाजी एक सीरियस सर्जरी से गुजरे थे, जिसके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। हम सबको जरूरत है कि हम उनके साथ थोड़ी नरमी से पेश आएं। हमें नहीं पता है कि वो इस वक्त किस चीज से गुजर रहे हैं। मैं मीका पाजी का धन्यवाद कहता हूं कि उन्होंने सामने आकर सफाई दी है।" TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: 'Jolly LLB 4' से Akshay Kumar का पत्ता हुआ साफ !! Arshad Warsi की होगी वापसी

End of Feed