'Gangster' में कंगना रनौत के बोल्ड सीन्स देख ऐसा था पेरेंट्स का रिएक्शन, बोलीं 'मुझे खुद बहुत बुरा...'

Kangana Ranaut On Gangster: हाल ही में एक बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने फिल्म 'गैंगस्टर' में बोल्ड सीन्स देखने के बाद अपने पेरेंट्स के रिएक्शन के बताया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी मां काफी परेशान हो गई थीं।

Kangana Ranaut On Gangster: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' (Bharat Bhhagya Viddhaata) के लिए सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में इस मूवी का मोशन पोस्टर जारी किया गया, जिसे देख फैन्स काफी उत्साहित नजर आए। इस मूवी के रिलीज होने से पहले हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने अपनी फिल्म 'गैंगस्टर' के बारे में बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि फिल्म 'गैंगस्टर' (Gangster) में बड़े परदे पर उनके बोल्ड सीन्स देखने के बाद कंगना रनौत के पेरेंट्स ने किस तरह का रिएक्शन दिया था।

Kangana Ranaut

'गैंगस्टर' देख ऐसा था कंगना के पेरेंट्स का रिएक्शन (Pic Credit: Instagram)

'गैंगस्टर' देख ऐसा था कंगना रनौत के पेरेंट्स का रिएक्शन

सिद्धार्थ आलंबायन के बात करते हुए कंगना रनौत ने अपनी पहली फिल्म 'गैंगस्टर' में बोल्ड सीन्स के बाद अपने माता-पिता के रिएक्शन पर चर्चा की। कंगना ने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि 'गैंगस्टर' देखने के बाद उनके पिता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जबकि उनकी मां फिल्म में बोल्ड सीन्स देखकर चिंता में पड़ गई थीं। (इसे भी पढ़ें: 'Chunnari Chunnari' के रीमेक पर Sanjay Gupta ने बॉलीवुड को लगाई लताड़, बोले '2046 में क्या रीमिक्स करेंगे...?')

End of Feed