'करण जौहर ने प्रियंका चोपड़ा को बैन कर दिया था'- Kangana Ranaut ने खोली बॉलीवुड माफियाओं की पोल!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Mar 28, 2023, 12:24 PM IST

Kangana Ranaut drags Karan Johar after Priyanka Chopra Reveals why she left Bollywood: प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया है कि उन्होंने बॉलीवुड इसलिए छोड़ा क्योंकि उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा था और वह लोगों की राजनीति से तंग आ गई थीं। अब कंगना ने प्रियंका के इन दावों पर सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है।

Kangana Ranaut on why Priyanka Chopra left Bollywood: कंगना रनौत ने एकबार फिर से करण जौहर को निशाने पर लिया है। इस बार वजह प्रियंका चोपड़ा हैं। कंगना ने प्रियंका के इस खुलासे पर प्रतिक्रिया दी है कि आखिर क्यों बॉलीवुड में अपने करियर के चरम पर उनको हॉलीवुड जाना पड़ा। दरअसल पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि आखिरी क्यों उन्होंने अपने करियर के पीक पर हॉलीवुड जाने का फैसला किया। प्रियंका ने कहा कि उन्हें 'कोने में धकेला' जा रहा था और वो फिल्म इंडस्ट्री में 'राजनीति से थक गई' थी। अब कंगना ने प्रियंका के इन दावों पर सबसे पहले प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने कहा कि करण जौहर ने उन पर बैन लगाया था।

kangana ranaut and priyanka chopra

जैसा कि हम जानते हैं प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत ने 2008 में आई फिल्म फैशन में साथ काम किया था। प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने के नए बयान के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए, कंगना रनौत ने ट्वीट किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 'बॉलीवुड के बारे में प्रियंका चोपड़ा का यही कहना है, लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप किया, उन्हें बुली किया और उन्हें घर से बाहर कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री में एक स्व-निर्मित महिला को भारत छोड़ने के लिए मजबूर किया गया था। हर कोई जानता है कि करण जौहर ने उसे बैन कर दिया था।'

End of Feed