बॉलीवुड

Ranveer Singh-Deepika Padukone की शादी में नहीं चल रही अनबन, वायरल VIDEO में किया फ्लर्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Mar 28, 2023, 09:51 AM IST

Ranveer Singh and Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का एक वीडियो हाल ही में जमकर वायरल हुआ है, जिसमें दीपिका, रणवीर का हाथ थामने से इनकार कर देती हैं, हालांकि अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे से फ्लर्ट कर रहे हैं।

Image

Ranveer Singh and Deepika Padukone

KEY HIGHLIGHTS
  • रणवीर और दीपिका का वीडिया हुआ वायरल।
  • एक दूसरे से फ्लर्ट कर रहे हैं कपल।
  • फैंस ने खारिज की शादी में अनबन की खबरें।

Ranveer Singh and Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक वीडियो हाल ही में जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें दीपिका, रणवीर का हाथ थामने से इनकार कर देती हैं और दोनों के हाव-भाव देख कर ऐसा लगता है मानो उनके बीच कुछ अनबन चल रही है। इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस बात को लेकर बहस हो रही है कि क्या दोनों की शादी में कुछ सही नहीं चल रहा है? क्या दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े हो रहे हैं? हालांकि इन सभी सवालों का जवाब अब फैंस को मिल गया है। हाल ही में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे से फ्लर्ट कर रहे हैं।

इस वायरल वीडियो में दीपिका पादुकोण अपनी डेब्यू फिल्म 'ओम शांति ओम' का फेमस डायलॉग बोलती नजर आ रही हैं, जिसपर रिएक्ट करते हुए रणवीर सिंह एक्ट्रेस के साथ फ्लर्ट कर रहे हैं। आइए इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

रणवीर ने किया दीपिका से फ्लर्ट

सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो एक स्पोर्ट्स इवेंट का है। जिसमें अभिषेक बच्चन भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दीपिका पादुकोण अपनी पहली फिल्म का फेमस डायलॉग बोलती हैं, 'अगर हम किसी चीज को शिद्दत से चाहें तो पूरी कायनात हमें उससे मिलाने की साजिश में लग जाती है।' जिसपर रिेएक्ट करते हुए रणवीर सिंह बोलते हैं, 'मुझसे पूछो इसकी गारंटी दे सकता हूं मैं।'

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो पर अब कई फैंस का रिएक्शन सामने आ रहा है, एक यूजर ने लिखा, 'अब हेटर्स अपनी तलाक वाली बातें लेकर नहीं आएंगे।' बता दें कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी में अनबन को लेकर बीते काफी दिनों से खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article