Nawazuddin Siddiqui legal battle: बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत अक्सर इंडस्ट्री से जुड़े मामलों को लेकर तीखी बयान बाजी करती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीक़ी के बीच चल रही लड़ाई पर अपना पक्ष रखा। कंगना ने नवाज़ुद्दीन द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की पोस्ट के सपोर्ट में अपना मत रखा।
Kangana ranaut supports nawazuddin siddiqui
नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी और उनकी पत्नी आलिया सिद्दीक़ी का केस इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों बटोर रहा है। आलिया ने नवाज़ पर उन्हें आधी रात को बच्चों समेत घर से बेघर करने का आरोप लगाया है। हालांकि इसपर नवाज़ुद्दीन के एक पोस्ट के जरिए अपनी चुप्पी तोड़ी।
क्या है मामला?
गैंग्स ऑफ वासेपुर एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की पत्नी आलिया सिद्दीक़ी ने कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर रोते बिलकते एक वीडियो शेयर किया था कि, कैसे नवाज ने उन्हें और उनके बच्चों को मुंबई वाले घर से बेघर कर दिया है। वीडियों के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। यूजर्स ने तुरंत ही नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी के किरदार पर उंगलियां उठाना शुरु कर दिया था। हालांकि दोनों पक्षों की दलील सुने बगैर फैसला करना बेवकूफी है। हाल ही में नवाज़ुद्दीन ने मामले में अपना पक्ष रखते हुए तीन पन्नो को लिखित पोस्ट शेयर किया।मुझे बहुत खुशी हुई: कंगना रनौत
नवाज़ुद्दीन सिद्दीक़ी की पोस्ट के समर्थन में कंगना ने अपने अकाउंट से भी एक स्टोरी शेयर की। जिसमें नवाज की पोस्ट के साथ कंगना ने लिखा था कि, ‘इस बयान की बहुत जरूरत थी, नवाज़ुद्दीन साहब... चुप रहने से शांति नहीं मिलती है। आपने ये स्टेटमेंट जारी किया, मुझे बहुत खुशी हुई’।kangana shares instagram story
