'इतिहास सिखाते हैं...' Kangana Rananut ने Swara Bhaskar को लगाई फटकार

Kangana Ranaut on Swara Bhaskar: एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर दिए बयान से विवाद बढ़ गया है। वहीं, कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर रैप शेयर कर स्वरा पर निशाना साधा।

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर (Swara Bhaskar) एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। दिल्ली में एक इवेंट के दौरान उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ के जौहर सीन पर सवाल उठाए। स्वरा ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया जौहर का सीन रेप सर्वाइवर्स के लिए गलत संदेश दे सकता है। उनके इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। हालांकि, स्वरा ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी बात रानी पद्मावती या किसी सती महिला को कायर बताने के लिए नहीं थी। वहीं, बीजेपी सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने स्वरा पर निशाना साधते हुए एक रैप शेयर किया है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-'ऐसी फिल्में करने से अच्छा मैं सन्यांस...' Taapsee Pannu ने Kiara Advani को मारा ताना??)

Kangana Ranaut slams Swara Bhasker

कंगना रनौत का फूटा गुस्सा (pic credit-instagram)

कंगना रनौत का फूटा गुस्सा

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘पद्मावत’ का AI वर्जन नजर आ रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक रैप सॉन्ग चल रहा है, जिसमें स्वरा भास्कर को निशाना बनाते हुए रानी पद्मावती का जिक्र किया गया है। रैप की लाइनों में कहा गया है, “चलो कुछ नासमझों को इतिहास सिखाते हैं... रानी पद्मावती को कायर कहने वालों को उनकी औकात दिखाते हैं।”बताया जा रहा है कि यह एडिटेड वीडियो Mayur Mogre नाम के सोशल मीडिया हैंडल से शेयर किया गया था, जिसमें स्वरा भास्कर को टारगेट किया गया है। इसी वीडियो को कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया। कंगना रनौत का ये पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

End of Feed