जब पुलिस के डर से भाग खड़े हुए थे कंगना रनौत के होने वाले सास-ससुर, हंसते हंसते एक्ट्रेस ने खोल दी पोल

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों इमरजेंसी के प्रमोशन में बिजी हैं। इस वजह से एक्ट्रेस लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में शादी को लेकर अपनी राय दी। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने होने वाले सास-ससुर से जुड़ा किस्सा सुनाया। एक्ट्रेस का ये बयान काफी चर्चा में है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'इमरजेंसी' (Emergency) के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खुलकर बात कर रही है। एक्ट्रेस से इंटरव्यू में उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया। एक्ट्रेस ने इसी के साथ अपने होने वाला सास-ससुर को लेकर भी मजेदार किस्सा सुनाया। हालांकि एक्ट्रेस ने बाद में कहा कि ये सब मजाक था। एक्ट्रेस से शादी को लेकर सवाल किया गया। एक्ट्रेस ने कहा, क्या कहूं अब इस बारे मैं, देखिए मेरी शादी को लेकर बहुत अच्छे ख्यास है। मुझे लगता है कि हर एक कंपैनियन की जरूरत होती है। मुझे लगता है बच्चे होने चाहिए। लेकिन अब लोगों ने इतना बदनाम कर रखा है, मेरी शादी नहीं होने देते। ये भी पढ़ें-IC 814: The Kandahar Hijack को लेकर सरकार ने नेटफ्लिक्स को भेजा नोटिस, आतंकवादियों के नाम बदलने पर छिड़ा है विवाद

kangana ranaut

Kangana Ranaut (credit Pic: Instagram)

कंगना ने आगे कहा कि मेरे ऊपर आए दिन कोई न कोई केस होता है। मुझ पर जावेद अख्तर ने मानहानि का केस किया है। किसान आंदोलन को लेकर केस है। सोशल मीडिया पर लोगों की भवानाओं को आहत करने के लिए भी केस हो रखे हैं।

End of Feed