बॉलीवुड

Deepika Padukone ने Baby Bump की फोटोज ने मचाई सनसनी, फैंस बोले- 'अब फेक बेपी बंप बोलने वाले लोग..'

Deepika Padukone Baby Bump Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने आज बेबी बंप की तस्वीरों को शेयर किया है। सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों पर अब फैंस का भी रिएक्शन सामने आ रहा है। लोगों का मानना है कि इन फोटोज ने फेक बेबी बंप बोलने वालों का मुंह बंद कर दिया है।

Image

Deepika Padukone Baby Bump Photos

Deepika Padukone Baby Bump Photos: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने बेबी बंप की फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में दीपिका और रणवीर सिंह काफी प्यारे लग रहे हैं। जैसे ही दीपिका ने ये फोटोज शेयर की वैसे ही उन लोगों का मुंह बंद हो गया था जो बार बार यह दावा कर रहे थे कि एक्ट्रेस का बेबी बंप नकली है। क्योंकि इन तस्वीरों ने दीपिका ने अपने बेबी बंप को पूरी तरह से रिवील कर दिया है। उन्होंने एक बार एक टोटल 13 तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें दीपिका का लुक देख लोग हैरान रह गए हैं। यूजर्स का मानना है कि दीपिका से पहले शायद ही कोई एक्ट्रेस बेबी बंप में इतनी प्यारी नजर आई है। फोटोज में हम दीपिका को एक से ज्यादा ड्रेस में देख सकते हैं लेकिन सभी में वह काफी प्यारी दिख रही हैं। यहां इन फोटोज पर सामने आ रहे फैंस रिएक्शन पर एक नजर डालते हैं। यह भी पढ़ें- Bhool Bhulaiyaa 3 की रिलीज डेट और No Entry के सीक्वल पर Anees Bazmee ने तोड़ी चुप्पी, कहा- '2025 से हम शुरू..'। Exclusive

दीपिका का बेबी बंप देख हुई बोलती बंद

दीपिका पादुकोण के बेबी बंप को लेकर बात करने वाले लोगों का अब मुंब बंद हो गया है। कई लोगों ने कमेंट सेक्शन में भी इस बात को शेयर किया है जो लोग एक्ट्रेस के बेबी बंप को फेक बता रहे थे, यह तस्वीरें उनके लिए एक सबूत की तरह हैं और इनको देखने के बाद उनका मुंह अपने आप बंद हो जाएगा। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'अब कहां गए फेक बेबी बंप बताने वाले।' एक और यूजर ने लिखा, 'दीपिका की ये तस्वीरें कमाल हैं, कोई इतना खूबसूरत कैसे लग सकता है।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article