Kangana Ranaut ने Aamir Khan को लिया आड़े हाथों, कहा- 'आप तो बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 19, 2023, 08:29 AM IST

Kangana Ranaut on Amir Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने आमिर खान के खिलाफ इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि ऋतिक रोशन के साथ कॉन्ट्रोवर्सी से पहले वह आमिर खान की बेस्ट फ्रेंड हुआ करती थीं। आमिर उनके लिए मेंटर की तरह थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आमिर खान के खिलाफ बोलीं कंगना रनौत।
  • कंगना ने बताया कि आमिर उनके बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे।
  • कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की है।

Kangana ranaut on Amir Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) आए दिन अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंडस्ट्री में कई लोगों के खिलाफ वह हमला बोलती रहती हैं। इस बार एक्ट्रेस में आमिर खान के खिलाफ हल्ला बोल दिया है। कंगना रनौत ने मिस्टर परफेक्शनिस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद अब कंगना रनौत और आमिर खान के बीच अनबन साफ हो गई है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर आमिर खान के खिलाफ बायस्ड होने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस के अनुसार ऋतिक रोशन के उनपर लीगल एक्शन लेने के बाद आमिर ने भी उनसे मूंह फेर लिया था। वो भी पूरी इंडस्ट्री की तरह कंगना के खिलाफ हो गए थे। कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है।

kangana ranaut on amir khan

kangana ranaut on amir khan

‘आप तो मेंटर हुआ करते थे’

आमिर खान को लेकर बात करते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अब कभी-कभी मुझे वो दिन याद आते हैं जब आमिर खान मेरे बेस्ट फ्रेंड हुआ करते थे, पता नहीं कहा गए वो दिन। ये बात तो तय हैं, उन्होंने मुझे मेंटर किया, मेरा करियर शेप किया, मेरी तारीफ की। लेकिन जैसे ही ऋतिक ने मेरे खिलाफ लीगल एक्शन लिया वैसे ही उनकी च्वाइस बिलकुल क्लियर थी, एक महिला के खिलाफ पूरी इंडस्ट्री।’ कंगना रनौत ने आमिर खान के शो सत्यमेव जयते की एक फोटो डालते हुए ये कैप्शन लिखा है।

End of Feed