बॉलीवुड

Varun- Alia साथ में करेंगे Dulhania 3 में काम! करण जौहर ने अटकलों के बीच बताई सच्चाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 18, 2023, 04:59 PM IST

Dulhania 3: करण जौहर की पॉपुलर फ्रेंचाइजी दुल्हनिया के तीसरा पार्ट पर काम चल रहा है। फिल्म मेकर ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान बताया कि फिल्म की स्क्रिप्टिंग पर काम चल रहा है। दुल्हनिया के तीसरे पार्ट में वरुण धवन और आलिया भट्ट साथ में नजर आएंगे।

Image

Varun- Alia (Credit pic: instagram)

Dulhania 3: फिल्म निर्माता करण जौहर (Karan Johar) अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। फिल्म मेकर ने अपने करियर में 'कभी अलविदा ना कहना', 'कुछ कुछ होता है', 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' समेत कई हिट फिल्में दी है। फिल्म मेकर ने खुलासा किया कि वो दुल्हनिया के तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं। करण ने अपने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान इस बात का खुलासा किया है। डायरेक्टर ने वरुण धवन (Varun Dhawan) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ दुल्हनिया के दो पार्ट्स बनाए हैं। फिल्म मेकर तीसरे पार्ट पर काम कर रहे हैं।

लाइन सेशन के दौरान एक फैन ने करण जौहर से पूछा कि क्या दुल्हनिया 3 बन रही है? क्या फिल्म में वरुण और आलिया साथ में काम करेंगे? इस पर करण ने कहा, फिल्म के दोनों पार्ट्स को लोगों ने खूब प्यार दिया। दुल्हिनया पॉपुलर फ्रेंचाइजी में से एक है। शशांक इस पॉपुलर फ्रेंचाइजी को नए तरीके से पेश करने की तैयारी कर रहे हैं। करण से पहले वरुण धवन भी फिल्म के तीसरे पार्ट पर अपनी राय रख चुके हैं।

दुल्हनिया 3 में साथ काम करेंगे वरुण- आलिया

एक्टर ने कहा था, शशांक फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। मैं और आलिया फिर से साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का पहला साल 2014 में हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया आया था। फिल्म में वरुण- आलिया की सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था। इसके बाद साल 2017 में बद्रीनाथ की दुल्हनिया रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article