बॉलीवुड

जान से मारने की धमकी मिलने पर Kangana Ranaut ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'मुझे ये लोग डरा नहीं सकते हैं..'

Kangana Ranaut Reacts to Death Threats: कंगना रनौत की बात होती है तो विवाद अपने आप जुड़ जाता है। एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की रिलीज से पहले भी काफी मुश्किलें पैदा हो गई हैं। एक्ट्रेस को जान से मारने की भी धमकी मिल चुकी है। अब एक्ट्रेस ने भी इसपर रिएक्ट किया है।

Image

Kangana Ranaut Reacts to Death Threats

Kangana Ranaut Reacts to Death Threats: कंगना रनौत, अनुपम खेर और महिमा चौधरी स्टारर इमरजेंसी की रिलीज डेट नजदीक आ रही है। फिल्म को 6 सितंबर के दिन बड़े पर्दे पर रिलीज किया जाना है। मूवी को लेकर अब एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जो धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है। फिल्म से पहले इसकी कुछ क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिनको देखने के बाद सिख समुदाय के लोगों ने आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि फिल्म के जरिए उनके समुदाय की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। इस बीच कंगना को जान से मारने की धमकी भी मिली है। जो पहली बार नहीं हुआ है, इससे पहले भी एक्ट्रेस को ये धमकियां मिल चुकी है। अब कंगना ने लगातार मिल रही जान से मारने की धमकियों पर रिएक्ट किया है। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

जान से मारने की धमकी पर बोलीं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने हाल ही में आजतक से बातचीत में कहा, 'मुझे आप डरा नहीं सकते। ये लोग मेरे अंदर डर पैदा नहीं कर सकते। मैं इस देश की आवाज मरने नहीं दूंगी। मैं इस देश में संवैधानिक अधिकारों को खत्म नहीं होने दूंगी। मैं ही नहीं, हर एक कलाकार को बोलने की पूरी आजादी होनी चाहिए। कोई भी सच्चाई की आवाज को दबा नहीं सकता। ये लोग मुझे धमाका ले, ये लोग चाहे जो बोलें मुझे, चाहे कुछ भी कर ले।'

इसी के साथ ही कंगना ने आगे कहा, 'क्योंकि अगर मैं पीछे हट गई तो ये लोग जो हैं कल को किसी भी कलाकार की आवाज को बुलंद नहीं होने देंगे, ये सबको डरा धमका के चुप करा देंगे और अपनी एक अलग हिस्ट्री लिखेंगे। जो हमारे साथ पहले भी हुआ है। हमने एक अलग इतिहास का पढ़ा है। तो वो हम नहीं होने देंगे...देश के लिए हमने भी तो कुछ करना है ना?' सोशल मीडिया पर कंगना का ये बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article