बॉलीवुड

Kangana Ranaut ने अमिताभ बच्चन जितनी इज्जत मिलने वाले बयान पर दी सफाई, कहा- 'मैं नहीं तो क्या कपूर और खान?'

Kangana Ranaut Reacts to Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस साल हिमांचल की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं, इस दौरान एक्ट्रेस की कई रैली के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस बीच अब कंगना ने खुद को अमिताभ बच्चन जितनी इज्जत मिलने वाले बयान पर रिएक्ट किया है।

Image

Kangana Ranaut

Kangana Ranaut Reacts to Trolling: कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने जब से राजनीति में कदम रखा है, तभी से वह लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस साल हिमांचल की मंडी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं, इस दौरान एक्ट्रेस की कई रैली के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, इस बीच अब कंगना ने खुद को अमिताभ बच्चन जितनी इज्जत मिलने वाले बयान पर रिएक्ट किया है। दरअसल एक रैली के दौरान कंगना ने कहा था कि अगर बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन के बाद किसी को इतनी इज्जत मिलती है तो वह कंगना को मिलती है। सोशल मीडिया पर कंगना का ये बयान खुद वायरल हो रहा है और इतने ओवरकॉन्फिडेंस के चलते लोग कंगना को ट्रोल भी कर रहे हैं।

अपने इन बयानों के चक्कर में एक्ट्रेस विवादों में घिर गई हैं। इस बीच अब कंगना ने अपने इस बयान पर दोबारा रिएक्ट कर दिया है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

'मैं नहीं तो क्या कपूर और खान का नाम लूं'

अमिताभ बच्चन जितनी इज्जत मिलने वाले बयान पर रिएक्ट करते हुए कंगना रनौत ने कहा, 'मैंने साफ कहा था कि भारत के अलग अलग ईलाकों में मेरे काम को लेकर लोग मुझे प्यार करते हैं, क्या मैं आप लोगों से एक सवाल पूछ सकती हूं कि अगर बिग बी के बाद सबसे ज्यादा इज्जत मुझे नहीं मिलती तो किसे मिलती है। कपूर? खान? या कोई और? मैं भी यकीनन जानना चाहूंगी।'

Madhav Sharma
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article