Kangana Ranaut ने Anant Ambani के लिए कहे मीठे बोल, कहा 'बस बॉलीवुड माफिया के साथ'...

Kangana Ranaut Praises Anant Ambani: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी की तारीफ की है। आखिर एक्ट्रेस ने क्या कहा है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में।

Kangana Ranaut Praises Anant Ambani: बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फेमस और बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। उनके द्वारा बॉलीवुड को लेकर दिए गए ब्यान चर्चा का विषय बने रहते हैं। अपने कड़वे शब्दों से वो कई बार बॉलीवुड स्टार्स की छवि को बिगाड़ चुकी हैं, हाल ही ही में फिर एक्ट्रेस चर्चा में हैं। उन्होंने अनंत अंबानी के हाल ही में हुए इंटरव्यू को देख उनकी तारीफ की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्या कहा सभी से।

Kangana Ranaut Praises Anant Ambani

दरअसल वीडियो में अनंत अंबानी (Anant Ambani) कहते हुए नजर आ रहे हैं की बड़े भैया आकाश उनके लिए राम है। साथ ही बहन ईशा माता सम्मान हैं, हमेशा मेरी रक्षा करती हैं मैं उनके बिना कोई काम नहीं करता हूं। हम सब भाई बहनों के बीच कोई भी मुकाबला नहीं है तीनों ही गोंद की तरह चिपके हुए हैं। ऐसे में ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कंगना के पास भी पहुंची और उन्होंने तारीफ़ों के पुल बांध दिए।

End of Feed