बॉलीवुड

Pathaan 2: शाहरुख खान स्टारर से कटा Deepika Padukone का पत्ता !! प्रेग्नेंसी बनी वजह

Is Deepika Padukone Out From Pathaan 2: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण द्वारा प्रेग्नेंट होने की घोषणा करने के बाद से इंटरनेट पर एक ट्वीट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में दावा किया जा रहा है कि प्रेग्नेंट होने की वजह से अब दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान स्टारर 'पठान' में नहीं देखा जाएगा।

Image

Deepika Padukone's Pathaan 2

Is Deepika Padukone Out From Pathaan 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार कपल्स में से एक रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने 29 फरवरी के दिन अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। रणवीर-दीपिका ने कन्फर्म करते हुए बता दिया है कि वो जल्द ही पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबर सुनने के बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाड़ आ गई है। हरकोई दीपिका पादुकोण को बधाई दे रहा है। साल 2024 दीपिका और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के लिए बेहद खास होने वाला है। एक तरफ जहां दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें वायरल हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर सुनने में आ रहा है कि प्रेग्नेंसी की वजह से अब दीपिका फिल्म 'पठान 2' (Pathaan 2) में नजर नहीं आएंगी।

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'अब यह काफी हद तक कन्फर्म हो गया है कि दीपिका पादुकोण को पठान 2 में नहीं देखा जाएगा। एक्ट्रेस अपने पहले बच्चे की वजह से साल के अंत में अवेलेबल नहीं रहेंगी।' हालांकि इन खबरों पर अभी तक निर्माताओं की ओर से कोई बयान नहीं आया है और ना दीपिका पादुकोण ने कोई रिएक्शन दिया है।

बता दें दीपिका पादुकोण के पास पहले से ही 2 फिल्में हैं, जिनकी शूटिंग में वो व्यस्त हैं। इस साल दीपिका पादुकोण को अजय देवगन और रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के साथ-साथ साउथ सुपरस्टार प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' में भी देखा जाएगा। दोनों ही फिल्मों में दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आएंगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article