अक्षय कुमार संग काम करने में कंगना रनौत के कांप गए थे पैर, मिनटों में रिजेक्ट किया था ऑफर

Kangana Ranaut rejected Akshay Kumar movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की वजह से चर्चा में हैं। इस बीच कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें अक्षय कुमार की मूवी को लेकर खुलासा किया है।

Kangana Ranaut Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी की वजह सुर्खियों में बनी हुए हैं। इस मूवी में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाते नजर आएंगे। हाल ही में इस मूवी का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद लोग गदगद हो गए थे। कंगना रनौत अपनी इस मूवी का प्रमोशन जोरों शोरो से कर रही है। इस बीच कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत की है, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार को लेकर एक ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।

MixCollage-28-Aug-2024-09-25-AM-5623

अक्षय कुमार की फिल्म को कंगना रनौत ने किया था रिजेक्ट

कंगना रनौत ने हाल ही में 'एनबीटी एंटरटेनमेंट' से खास बातचीत की है, जिसमें उन्होंने एक से बढ़कर एक खुलासे किए हैं। इस दौरान कंगना रनौत ने एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार उन्हें अपनी फिल्म सिंह इज ब्लिंग में लेना चाहते थे। हालांकि इसके लिए कंगना रनौत ने मना कर दिया। जब अक्षय ने कंगना से इसका कारण पूछा तो उन्होंने कहा, 'प्लीज समझो आपकी भी बेटी है। हम महिलाओं के लिए इंटीग्रिटी चाहते हैं।' बता दें कि कंगना रनौत ने अबतक कई सितारों की फिल्मों को रिजेक्ट किया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान से लेकर सलमान खान तक के नाम शामिल है।

End of Feed