Kriti Sanon and Kabir Bahia Relationship: बॉलीवुड में रिश्ते बनते और टूटते रहते हैं। नेशनल अवॉर्ड विनर एक्ट्रेस कृति सेनन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी प्राइवेट रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी खुलासे नहीं करती हैं। अभी तक कृति ने अपना कोई भी रिलेशनशिप कन्फर्म नहीं किया है। हालांकि बीते कुछ समय से कृति सेनन का यूके बेस्ड बिजनेसमैन कबीर बहिया संग रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में है। अपनी बर्थडे ट्रिप पर भी कृति सेनन, कबीर के साथ मस्ती करती नजर आ रही थीं।
कई महीनों से उड़ रही हैं रिलेशनशिप की अफवाहें
उनके दोस्तों और बहन नुपूर सेनन के साथ कबीर ने भी एक्ट्रेस के जन्मदिन पर काफी फन किया है। सोशल मीडिया पर भी कबीर और कृति की इन तस्वीरों ने काफी धमाल मचाया है। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अपने इस रिश्ते को कन्फर्न नहीं किया है। अब इंटरनेट पर कुछ कमेंट को देखने के बाद फैंस को लग रहा है कि कबीर और कृति ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।

कबीर ने किया कृति की पोस्ट पर कमेंट
हाल ही में कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने कई हिट गानों पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कबीर ने लिखा, 'आई एम डेड' (मैं मर गया.. हंसने वाला इमोजी) जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'भाई ऑफिशियल कर दो ना अब तो किस बात का डर है।'
