बॉलीवुड

Stree2 में नहीं है Rajkummar Rao का फवेरट सीन, एक्टर के स्त्री अवतार ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री 2 को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक्टर ने अपने इंस्टग्राम पोस्ट पर बताया कि फिल्म में उनके फेवरेट सीन को कट कर दिया है। एक्टर ने फिल्म के सीन के बीटीएस तस्वीरें शेयर की हैं। लड़की के गैटअप में एक्टर को देखकर फैंस हैरान हो गए।

Image

Rajkummar Rao (credit Pic: Instagram)

राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म 'स्त्री 2' को लोगों को भरपूर प्यार मिल रहा है। हॉरर कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में राजकुमार, श्रद्धा के साथ पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना मुख्य भूमिका में है। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए है। फिल्म से जुड़ी हर बात को फैंस जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं। एक्टर राजकुमार राव ने अपने इंस्टाग्राम पर स्त्री 2 के सबसे फनी और फेवरेट सीन का खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि फिल्म से इस सीन को कट कर दिया है। एक्टर ने फिल्म के सेट से बीटीएस तस्वीर शेयर की है।

फोटो में एक्टर लड़की के गैटअप में नजर आ रहे हैं। एक्टर फोटो में रेड और सिल्वर कलर के आउटफिट में नजर आ रहे हैं। एक्टर को इस लुक में देखकर फैंस हैरान हो गए। एक फोटो में राजकुमार फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक साथ पोज दे रहे हैं। इन फोटो को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है कि आप लोग कमेंट करके बताइए क्या आप इस डिलीटेड सीन को देखना चाहते हैं।

राजकुमार राव ने शेयर किया फेवरेट सीन का बीटीएस फोटो

एक्टर के पोस्ट पर श्रद्धा कपूर ने लिखा है, येस, विक्की प्लीज वो सीन डाल दो। विजय वर्मा ने कमेंट करते हुए मैं इसके लिए अलग से पैसे भी देने को तैयार हूं। एक्टर के फैंस भी उस सीन को शेयर करने की मांग कर रहे हैं। एक्टर कब तक बीटीएस वीडियो शेयर करते हैं इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 12 दिनों में वर्ल्डवाइड 550 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

Priyanka Jha
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article