Kangana targets Diljit: बॉलीवुड अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) देश के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय शेयर करती रहती हैं। ऐसे बहुत हम ही मुद्दे होते हैं, जिन पर कंगना रनौत अपने विचार प्रकट नहीं करती हैं। इन दिनों देश में खालिस्तान का मुद्दा गर्माया हुआ है और पंजाब पुलिस लगातार अमृतपाल सिंह की तलाश में है। कंगना रनौत ने इसी मुद्दे पर अपना लेटेस्ट पोस्ट किया है। कंगंना रनौत ने इंस पोस्ट के जरिए पंजाबी एक्टर दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधा है और अपना पुराना बदला पूरा करने की कोशिश की है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा है कि जो लोग देश के साथ गद्दारी करते हैं, उन्हें अब छोड़ा नहीं जाएगा।
Kangana Ranaut ने खालिस्तान मुद्दे पर फिर से Diljit Dosanjh को घेरा, बोली 'देश के साथ गद्दारी महंगी पड़ेगी...'
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें लिखा है 'वो सभी लोग जो खालिस्तानियों को सपोर्ट करते हैं, अगला नम्बर अब उनका ही है। पुलिस आ चुकी है, ये वो वक्त नहीं है जब कोई भी कुछ भी करता था। देश के साथ गद्दारी या टुकड़े करने की कोशिश अब महंगी पड़ेगी।'
Kangana Ranaut ने खालिस्तान मुद्दे पर फिर से Diljit Dosanjh को घेरा
@KanganaTeam @diljitdosanjh Kangana pehle beizzati huyi h man ni bhara kya Dubara dose ki zrurt pdgyi lagta hai😂😂😂😂 undefined
— ANI (@ANI) Mar 21, 2023
अदाकारा कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ-साथ ट्विटर पर भी एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) को घेरा है। दिलजीत दोसांझ ने किसान आंदोलन के वक्त कंगना रनौत पर जमकर वार किए थे, जिसको अदाकारा अब तक भूली नहीं हैं। कंगना रनौत सही वक्त का इंतजार कर रही थीं ता कि वो अपना हिसाब चुकता कर पाएं। अमृतपाल गिरफ्तारी मामले ने कंगना रनौत को मौका दे दिया कि वो दिलजीत पर निशाना साध पाएं। दिलजीत ने अभी तक कंगना रनौत को कोई जवाब नहीं दिया है।
